SSB HC Admit Card 2026 : PET/PST परीक्षा की तारीख और डाउनलोड लिंक

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने Head Constable (Ministerial) भर्ती 2026 के तहत होने वाली Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) के लिए Admit Card जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। SSB द्वारा जारी सूचना के अनुसार, PET और PST परीक्षा 9 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए Admit Card का प्रिंट साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

SSB HC Admit Card 2026: क्या है नई अपडेट

SSB ने Head Constable (Ministerial) पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिन्हें PET/PST चरण के लिए योग्य पाया गया है | Admit Card में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

PET और PST परीक्षा कब होगी

  • परीक्षा तिथि: 9 फरवरी 2026

  • परीक्षा चरण: Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST)

  • स्थान: Admit Card में परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है

उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र की जगह पर समय से पहले ही पहुंचें।

SSB HC PET/PST Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए  स्टेप्स सभी चरणों को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1.  SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाए 

  2. होमपेज पर Recruitment / Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें

  3. SSB HC PET/PST Admit Card 2026” लिंक खोलें

  4. अपना Registration Number और Password दर्ज करें

  5. Submit करते ही Admit Card स्क्रीन पर आ जाएगा

  6. इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें

Physical Efficiency Test (PET) की जानकारी

PET में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।

SSB HC Admit Card 2026

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ – 6 मिनट 30 सेकंड में

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • 800 मीटर दौड़ – 4 मिनट में

पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को PET से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें PST देना अनिवार्य होगा।

Physical Standard Test (PST) – मापदंड

पुरुष उम्मीदवार:

  • न्यूनतम ऊंचाई: 165 सेमी

  • सीना: 77 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ)

महिला उम्मीदवार:

  • न्यूनतम ऊंचाई: 155 सेमी

आरक्षित वर्ग और पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊंचाई में छूट दी जाएगी।

परीक्षा के दिन कौन-से दस्तावेज़ जरूरी हैं

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज़ अवश्य साथ लेकर जाएं:

  • PET/PST Admit Card (प्रिंटेड कॉपी)

  • वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar / Voter ID / Driving License)

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रति

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSB Head Constable भर्ती 2026: पद और वेतन

  • पद का नाम: Head Constable (Ministerial)

  • कुल पद: 115

  • वेतनमान: Pay Level-4

  • मासिक वेतन: ₹25,500 से ₹81,100 (भत्तों सहित)

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • Admit Card पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें

  • परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले देख लें

  • PET के लिए आरामदायक कपड़े और जूते पहनें

  • किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें

DSSSB Admit Card 2026 कब आएगा जानें डाउनलोड लिंक और परीक्षा तारीख

BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 120 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Leave a Comment