रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2026 के तहत आयोजित होने वाले CBTST (Computer Based Typing Skill Test) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने CBT परीक्षा पास कर ली थी और CBTST के लिए चयनित हुए हैं, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा क्लर्क और टाइपिंग से जुड़े पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अहम चरण मानी जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
RRB NTPC CBTST 2026 एक नजर में जानकारी
- परीक्षा का नाम: RRB NTPC CBTST 2026
- भर्ती संस्था: Railway Recruitment Board (RRB)
- परीक्षा स्तर: ग्रेजुएट व अंडरग्रेजुएट
- एडमिट कार्ड स्थिति: जारी
- परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट
- आधिकारिक वेबसाइट: rrb.digialm.com / rrbcdg.gov.in
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ
| गतिविधि | तिथि |
| सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी | फरवरी 2026 का पहला सप्ताह |
| CBTST एडमिट कार्ड जारी | फरवरी 2026 |
| ग्रेजुएट CBTST परीक्षा | फरवरी 2026 |
| अंडरग्रेजुएट CBTST परीक्षा | फरवरी 2026 |
ध्यान दें: परीक्षा की सटीक तिथि और शिफ्ट की जानकारी केवल एडमिट कार्ड पर ही दी गई है।
RRB NTPC CBTST Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार को नीचे दिए गए आसान भरे स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं“
- RRB NTPC CBTST Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें
- लॉगिन करने के बाद ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें
महत्वपूर्ण: रेलवे भर्ती बोर्ड किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजता है।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होती है
RRB NTPC CBTST एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियाँ दर्ज होती हैं:
▪ उम्मीदवार का नाम
▪ रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
▪ परीक्षा का नाम और स्तर
▪ परीक्षा तिथि व समय
▪ रिपोर्टिंग टाइम और गेट क्लोजिंग टाइम
▪ परीक्षा केंद्र का पूरा पता
▪ उम्मीदवार की श्रेणी
▪ परीक्षा से जुड़े निर्देश
यदि किसी भी जानकारी में गलती दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित RRB कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
किन पदों के लिए आयोजित हो रहा है CBTST
CBTST परीक्षा उन पदों के लिए ली जाती है, जिनमें टाइपिंग कार्य आवश्यक होता है। इनमें प्रमुख पद हैं:
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
यह टेस्ट उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड और शुद्धता की जांच के लिए आयोजित किया जाता है।
परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर प्रतिबंधित
- एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें
RRB NTPC CBTST 2026 एडमिट कार्ड जारी होना उम्मीदवारों के लिए एक अहम चरण है। अब परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों को भी समय रहते तैयार कर लेना चाहिए। सही जानकारी, अनुशासन और अभ्यास के साथ परीक्षा में शामिल हों और रेलवे में नौकरी पाने के अपने सपने को एक कदम और करीब लाएं।
FAQs
Q1. RRB NTPC CBTST Admit Card 2026 कब जारी हुआ है?
उत्तर: फरवरी 2026 में CBTST के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
Q2. एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?
उत्तर: उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
Q3. क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठ सकते हैं?
उत्तर: नहीं, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Q4. CBTST परीक्षा किस लिए होती है?
उत्तर: यह परीक्षा उम्मीदवार की टाइपिंग स्किल जांचने के लिए होती है।
Q5. एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
उत्तर: तुरंत संबंधित RRB रीजनल ऑफिस से संपर्क करें।
NEET UG 2026 Registration: डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, रजिस्ट्रेशन लाइव, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म
RRB ALP Hall Ticket 2026: इस हफ्ते जारी होगा रेलवे ALP हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।