Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दीया है। इस भर्ती के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में कुल 78 पदों पर नियुक्ति करवाई जाएगी। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय तारीख के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी एक नजर में
- भर्ती का नाम: बिहार पुलिस SI भर्ती 2026
- आयोग: Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC)
- पद का नाम: सब-इंस्पेक्टर (SI) – मद्य निषेध विभाग
- कुल रिक्तियां: 78 पद
- आवेदन शुरू: 27 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026
- आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: bpssc.bih.nic.in
बिहार में सब इंस्पेक्टर पदों पर भरती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
- आयु सीमा (Age Limit): 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष
- सामान्य वर्ग (महिला): 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी
बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के अंदर किया जाएगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल करवाया जाएगा।
Bihar Sub Inspector Recruitment के लिए फिजिकल टेस्ट क्यों है खास?
- इस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा बेहद अहम मानी जाती है। इसमें दौड़, ऊंची कूद और अन्य फिजिकल एक्टिविटीज शामिल रहती हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस का भी ध्यान देना जरूरी है।
बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए आसान चरणों को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “SI Prohibition Recruitment 2026 – Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें।
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
स्टेप 5: निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 6: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर सुरक्षित रखें।
सब इंस्पेक्टर भर्ती उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
- अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते फॉर्म भरने की तरफ ध्यान दें।
- लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी अभी से शुरुआत करनी चाहिए।
Bihar Sub Inspector Recruitment वाली भर्ती क्यों है खास
- बिहार सरकार के प्रतिष्ठित विभाग में SI पद पर सीधी नियुक्ति के लिए।
- ग्रेजुएट युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी नौकरी हासिल करने का अवसर है।
- सम्मान, स्थिर करियर और आकर्षक वेतन पाने का सुनहरा मौका है।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।
