प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को मिलने वाली 22वीं किस्त को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में किसानों के मन में सवाल है—किस्त कब आएगी, स्टेटस कैसे चेक करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
क्या है PM किसान सम्मान निधि योजना
- PM किसान योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख किसान कल्याण योजना है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह राशि तीन बराबर किस्तों (₹2,000 + ₹2,000 + ₹2,000) में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
- अभी तक सरकार इस योजना के जरिए 21 किस्तें जारी किया है।
21वीं किस्त कब जारी हुई थी
PM किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। इस किस्त का लाभ देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था।
इसके बाद से ही किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
PM किसान 22वीं किस्त कब आएगी (संभावित तारीख)
- सरकारी पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PM किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी होने की संभावना है।
- अनुमान है कि यह किस्त फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
- किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
22वीं किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
अगर आप चाहते हैं कि आपकी ₹2,000 की किस्त बिना रुकावट खाते में आए, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें—
22वीं किस्त से पहले लागू हुए नए नियम
सरकार ने लाभार्थियों की पहचान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कुछ प्रक्रियाओं को अनिवार्य कर दिया है। इन शर्तों को पूरा न करने पर भुगतान अटक सकता है।
1. e-KYC कराना जरूरी
अब हर लाभार्थी किसान के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है।
यदि e-KYC अधूरी है, तो किस्त जारी नहीं की जाएगी।
e-KYC आप:
-
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट से
-
नजदीकी CSC सेंटर से
करा सकते हैं।
आधार और बैंक खाता लिंक
आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जरूर लिंक होना चाहिए।
बैंक खाते में DBT एक्टिव होना चाहिए
PM किसान की राशि सीधे खाते में भेजी जाती है। इसके लिए:
-
बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
-
DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव होना चाहिए
यदि DBT बंद है, तो भुगतान नहीं आएगा।
Farmer ID अपडेट
सरकार ने अब Farmer ID को भी जरूरी कर दिया है।
यह एक डिजिटल पहचान है, जो:
-
आधार कार्ड
-
जमीन के रिकॉर्ड
-
बैंक खाते
से लिंक होती है।
Farmer ID न होने या गलत जानकारी होने पर किस्त रोकी जा सकती है।
PM किसान 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
किसान घर बैठे आसानी से अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं—
- PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें
- आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- स्क्रीन पर आपकी किस्त की स्थिति दिख जाएगी
अगर पैसा खाते में नहीं आया तो यह काम करे
अगर 22वीं किस्त जारी होने के बाद भी पैसा खाते में नहीं आता है, तो—
- e-KYC और बैंक विवरण दोबारा जांचें
- नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क करें
- PM किसान हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी
जिन किसानों के:
-
जमीन के कागजात अधूरे हैं
-
रिकॉर्ड अपडेट नहीं हैं
-
या नाम में गड़बड़ी है
उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए Land Verification समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
- किसी भी अफवाह से बचें
- समय-समय पर अपनी जानकारी अपडेट रखें
- केवल सरकारी पोर्टल से ही जानकारी लें
- PM किसान योजना की 22वीं किस्त जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य है कि पात्र किसानों तक बिना किसी परेशानी के पैसा पहुंचे। अगर आपने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, तो जल्द ही आपके खाते में ₹2,000 की रकम आ सकती है।
Atal Pension Yojana 2026: सिर्फ ₹42 की बचत से बुढ़ापे में ₹5000 महीना पेंशन, जानें पूरा नियम
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।
