PNB Apprentice Recruitment 2026: 5138 वैकेंसी, PNB में 5138 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सरकारी बैंक में करियर शुरू करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस (Apprentice) पदों पर 5138 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत की जा रही है, जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में एक साल की ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें देश के लगभग सभी राज्यों के लिए पद निकाले गए हैं और चयन प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत सरल रखी गई है।

 भर्ती का ओवरव्यू 

जानकारी विवरण
 पद का नाम अपरेंटिस (Apprentice)
 संगठन पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
 कुल रिक्तियाँ 5,138 पद
आवेदन की शुरुआत 8 फरवरी 2026
 आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026
 आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
 वेबसाइट pnb.bank.in / bfsissc.com
 चयन विधि ऑनलाइन परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन + स्थानीय भाषा परीक्षा + मेडिकल
 ट्रेनिंग अवधि 1 वर्ष (12 महीने)
 स्टाइपेंड ₹12,300 – ₹15,000/माह
 योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट

 महत्वपूर्ण तिथियाँ 

इवेंट तारीख
आवेदन शुरू 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026
संभावित परीक्षा मार्च 2026 (पहला सप्ताह)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें।

 शैक्षणिक योग्यता 

PNB Apprentice Recruitment 2026

  • PNB Apprentice भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास:
  •  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है। 
  • ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए।
  •  अंतिम वर्ष के छात्र जिनका रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

 आयु सीमा और छूट 

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर रहेंगी 

 आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी:

  • SC / ST – 5 वर्ष

  • OBC – 3 वर्ष

  • PwBD – 10 वर्ष

 स्टाइपेंड कितना मिलेगा

PNB द्वारा अप्रेंटिस को ट्रेनिंग अवधि के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा:

  •  मेट्रो शाखा: ₹15,000 प्रति माह
     
  • अर्बन / सेमी-अर्बन / रूरल शाखा: ₹12,300 प्रति माह

 यह स्टाइपेंड ट्रेनिंग के दौरान आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा।

 चयन प्रक्रिया

PNB Apprentice भर्ती में चयन निम्न चरणों में होगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • स्थानीय भाषा ज्ञान परीक्षा
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट

 लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा अवधि 60 मिनट की होगी।

 आवेदन शुल्क 

श्रेणी शुल्क
General / OBC / EWS (पुरुष) ₹944
General / OBC / EWS (महिला) ₹708
SC / ST / PwBD / ट्रांसजेंडर ₹236

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।

 श्रेणी-वार पद विवरण 

श्रेणी पद
General (UR) 2,383
OBC 1,110
SC 887
ST 294
EWS 464
कुल 5,138

 स्थानीय भाषा की अनिवार्यता

  • उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए, जिस राज्य से वह आवेदन कर रहा है।
    यदि भाषा का प्रमाण नहीं होगा, तो अलग से भाषा परीक्षा देनी होगी।

 आवेदन कैसे करें

  •  PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  •   “Apprentice Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  •   रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें
  •   जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
  •   आवेदन शुल्क जमा करें
  •   फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

 आवेदन से पहले ध्यान रखें

  •  सभी दस्तावेज़ सही और वैध हो
  • एक ही उम्मीदवार एक राज्य के लिए आवेदन कर सकता है
  •  गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है

PNB Apprentice Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। कम योग्यता, अच्छा स्टाइपेंड और प्रतिष्ठित बैंक में ट्रेनिंग यह भर्ती करियर की मजबूत शुरुआत साबित हो सकती है।

 FAQs 

Q1. PNB Apprentice भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

 कोई भी ग्रेजुएट उम्मीदवार जिसकी उम्र 20–28 वर्ष के बीच है।

Q2. क्या यह नौकरी पक्की होगी?

 नहीं, यह एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग है, स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं होती।

Q3. परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?

 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Q4. क्या फाइनल ईयर स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं?

 नहीं, केवल पास-आउट ग्रेजुएट ही पात्र हैं।

Q5. ट्रेनिंग कहां दी जाएगी?

 PNB की विभिन्न शाखाओं में।

NEET UG 2026 Notification जारी, डॉक्टर बनने का मौका, मेडिकल में एडमिशन की दौड़ शुरू

Sarkari Naukri Alert: इस हफ्ते 8000+ सरकारी नौकरियां, IOCL, UPSC, PNB, NCERT और OSSSC में बंपर भर्ती

Leave a Comment