grandvaluewith.com

SSB Constable Recruitment 2026: 800+ पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका!

SSB Constable Recruitment 2026

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ट्रेड्स में 800 से अधिक रिक्त पदों को भरा दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिमतारीख अब नजदीक आई है, इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी जानकारी की चेक कर लेंना चाहिए।

SSB Constable Recruitment 2026 Overview 

अगर आपने 10वीं या 10वीं के साथ आईटीआई पास किया है और सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने मत दें। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार सरकारी भर्ती निकली हुई है, जिसकी अंतिम तिथि अब नज़दीक आ चुकी है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के पदों पर 800 से ज्यादा वैकेंसी जारी हुई हैं। ऐसे में कब तक आवेदन करना है, आवेदन प्रक्रिया क्या है, कहां से फॉर्म भरना है और सैलरी कितनी मिलेगी। इन सभी सवालों के जवाब जानना महत्वपूर्ण है। आइए, एसएसबी कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से समझाते हैं।

SSB कांस्टेबल भर्ती की अंतिम तिथि SSB Constable Recruitment 2026 last date

सशस्त्र सीमा बल ने कुल 827 कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्तीया निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाली है। यानी उम्मीदवारों को लगभग एक महीने का समय आवेदन के लिए दिया गया है। 20 अप्रैल के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा, इसलिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को तय समय में एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा करना पड़ेगा।

SSB कांस्टेबल भर्ती के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

सशस्त्र सीमा बल में कारीगर, ड्राइवर और पशु चिकित्सा से जुड़े विभिन्न ट्रेड्स के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना महत्वपूर्ण है। जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं के साथ आईटीआई भी किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में कार्य अनुभव होना महत्वपूर्ण है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित रखी है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 23 से 27 वर्ष तक रखी हुई है।

SSB कांस्टेबल भर्ती आवेदन शुल्क कितना है

इस भर्ती के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की जा चुकी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

SSB Constable Recruitment कहां और कैसे करें आवेदन

सशस्त्र सीमा बल में कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों के लिए 10वीं पास या 10वीं के साथ आईटीआई की शिक्षा कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर विजिट करना होगा। वहां दिए गए निर्देशों का पालन करके, उम्मीदवार स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया के जरिए आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है।

आवेदन कैसे करें?

SSB Constable Salary

सशस्त्र सीमा बल में विभिन्न ट्रेड्स के अनुसार वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। पद के हिसाब से सभी उम्मीदवारों को सैलरी दी जाती है। सामान्य तौर पर लेवल-3 के तहत वेतनमान 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक रहता है। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

FAQ

Q1. SSB Constable भर्ती 2026 में कितनी वैकेंसी निकाली गई हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें विभिन्न ट्रेड्स और पद शामिल हैं, जिससे उम्मीदवारों के पास अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं।

Q2. आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है।

Q3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवार का कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना आवश्यक है। कुछ विशेष पदों के लिए ITI सर्टिफिकेट या संबंधित कार्य का अनुभव भी मांगा जा सकता है।

Q4. उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सामान्यतः 18 से 23 या 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Q5. SSB Constable पद पर सैलरी कितनी मिलती है?

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल (₹21,700 से ₹69,100) के तहत वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Also Read:

Exit mobile version