UP Police Constable Recruitment 2025 Latest News in Hindi उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) की सुविधा शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो गई थी, वे अब इसे ठीक कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, यह सुधार विंडो 31 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: करेक्शन विंडो की मुख्य जानकारी
- भर्ती बोर्ड: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
- पद का नाम: पुलिस कांस्टेबल
- सुधार विंडो शुरू: 31 जनवरी 2026
- अंतिम तिथि: 3 फरवरी 2026 (सुबह 6 बजे तक)
- आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in
आवेदन फॉर्म में क्या-क्या सुधार कर सकते हैं
UPPRPB द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार कुछ सीमित जानकारियों में ही बदलाव कर सकते हैं। जिन जानकारियों में सुधार की अनुमति है।
- उम्मीदवार का नाम पिता / माता का नाम
- जन्मतिथि (यदि विकल्प उपलब्ध हो)
- श्रेणी (Category)
- पता और अन्य सामान्य विवरण
किन जानकारियों में बदलाव नहीं होगा
- OTR (One Time Registration) से जुड़ी जानकारी
- पहले से अपलोड किया गया फोटो और हस्ताक्षर इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन्हीं विकल्पों में बदलाव करें, जिनकी अनुमति बोर्ड ने दी है।
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: सुधार करना क्यों है जरूरी

- भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज़ सत्यापन और आगे के चरणों में आवेदन फॉर्म की जानकारी का मिलान किया जाएगा। अगर फॉर्म में दी गई जानकारी गलत पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है। इसी वजह से बोर्ड ने यह एक बार का सुधार अवसर दिया है, ताकि अभ्यर्थी अपनी गलती समय रहते ठीक कर सकें।
आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें
- अगर आप UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करें: सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। “Correction / Edit Application” विकल्प चुनें। आवश्यक जानकारी में सुधार करें। फॉर्म को दोबारा जांचें और सबमिट करें।
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: कुल पदों की जानकारी
- इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल सिपाही (नागरिक पुलिस), सिपाही पीएसी / सशस्त्र पुलिस, महिला बटालियन, विशेष सुरक्षा बल, अन्य संबंधित पद
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अंतिम तारीख का इंतजार न करें। फॉर्म में सुधार करने के बाद एक बार पूरा विवरण जरूर जांच लें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें। UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुधार विंडो बेहद अहम है। अगर आपने फॉर्म भरते समय कोई भी छोटी-बड़ी गलती की है, तो 3 फरवरी 2026 से पहले उसे जरूर ठीक कर लें। यह एक मौका है, इसके बाद किसी भी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।