Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, जानें आवेदन तिथि से लेकर चयन प्रक्रिया तक सब कुछ

भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Indian Army Agniveer Recruitment 2026 के तहत अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस सहित कई पदों पर चयन किया जाएगा।

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: फरवरी 2026 (संभावित)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: अधिसूचना अनुसार
  • कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE): अप्रैल 2026 (संभावित)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

किन पदों पर होगी भर्ती (Post Details)

Army Agniveer Vacancy 2026 के तहत निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी:

  1. अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  2. अग्निवीर टेक्निकल
  3. अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल
  4. अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
  5. अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
  6. महिला मिलिट्री पुलिस

अग्निवीर भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

1. अग्निवीर GD – मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास न्यूनतम 45% अंक, प्रत्येक विषय में 33% अनिवार्य

2. अग्निवीर टेक्निकल -12वीं पास (Physics, Chemistry, Maths, English)
कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में 40%

3. क्लर्क / स्टोर कीपर-12वीं पास, कम से कम 60% अंक
English और Maths/Accounts में 50% अंक

4. ट्रेड्समैन- 10वीं या 8वीं पास (पद के अनुसार)

5. महिला मिलिट्री पुलिस-10वीं पास, न्यूनतम 45% अंक

आयु सीमा (Age Limit)

  • उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

  • अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित लंबाई, वजन और छाती से संबंधित मानकों को पूरा करना होगा। अलग-अलग श्रेणियों और राज्यों के अनुसार इसमें कुछ छूट भी दी जाती है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवारों को दौड़, पुल-अप्स और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण भी पास करने होंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Army Agniveer Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी:

  • ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • मेडिकल परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन

सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अग्निवीर के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

इस भर्ती की खास बातें

  • उम्मीदवार एक ही फॉर्म में दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अभ्यर्थियों को ड्राइवर पद में प्राथमिकता मिल सकती है
  • क्लर्क पद के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होगा
  • पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है

Army Agniveer Vacancy 2026 ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • “Agniveer Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन कर लॉग-इन करें।
  • आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ध्यान रखें: किसी भी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं।

कुछ जरूरों सलाह 

  • Army Agniveer Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो अनुशासन, सम्मान और देशसेवा के साथ करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप सेना में शामिल होने का जज्बा रखते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें।

Central Bank of India Recruitment 2026: 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

SSC MTS Admit Card 2026 जारी: MTS और हवलदार परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें

Leave a Comment