NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए एक अहम अपडेट है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही NEET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।
इस खबर में हम आपको NEET 2026 एडमिट कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में बता रहे हैं।
NEET 2026 एडमिट कार्ड कब जारी होगा
एनटीए आमतौर पर परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है।
यदि NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होती है, तो संभावना है कि एडमिट कार्ड अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
हालांकि, एडमिट कार्ड की सटीक तारीख एनटीए द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
एडमिट सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या अंतर है
कई छात्र अक्सर इन दोनों को लेकर भ्रमित रहते हैं।
- एडमिट सिटी इंटिमेशन स्लिप: इसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है।
- NEET एडमिट कार्ड: इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, समय, रोल नंबर और जरूरी निर्देश दिए होते हैं।
परीक्षा में बैठने के लिए केवल एडमिट कार्ड मान्य होता है।
NEET 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार को नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर दिखाई दिए “NEET UG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin कप दर्ज करें
- सबमिट करते ही आपको अपने स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और कम से कम 2–3 प्रिंट आउट निकाल लें
जिन छात्रों के पास प्रिंटर या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से भी एडमिट कार्ड निकलवा सकते हैं।
NEET एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी
NEET 2026 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और आवेदन संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- प्रश्न पत्र की भाषा
- परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश
- Self-Declaration फॉर्म
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ क्या-क्या ले जाना जरूरी है
परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज़ और वस्तुएं साथ ले जाना अनिवार्य है:
- NEET 2026 एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- Self-Declaration फॉर्म
- पारदर्शी पानी की बोतल
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, बैग, खाने-पीने की चीजें परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है।
एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें
यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि या किसी अन्य जानकारी में गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें। समय रहते सुधार करवाना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- परीक्षा केंद्र का लोकेशन एक दिन पहले जरूर चेक कर लें
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें
- एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि काउंसलिंग प्रक्रिया में भी इसकी जरूरत पड़ेगी
- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें
NEET 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा का सबसे अहम दस्तावेज है। समय पर इसे डाउनलोड करना, सही जानकारी जांचना और परीक्षा-दिन के सभी नियमों का पालन करना हर उम्मीदवार के लिए जरूरी है। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें।
SSB HC Admit Card 2026 : PET/PST परीक्षा की तारीख और डाउनलोड लिंक

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।