नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने साल 2026 के लिए असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) पदों को भरने के लिए पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 250 पदों को भर दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 23 अप्रैल 2026 से 7 मई 2026 तक NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर विजिट करके अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इस पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र है जिनके पास मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री है। इसके अलावा पावर प्लांट में कम से कम 1 वर्ष का कार्य का अनुभव भी होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन करे।
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 PDF
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF को ध्यान से पढ़ लेना जरुरी है। इस नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य आवश्यक शर्तों से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से दी जाती है, जो आवेदन करने की प्रक्रिया को समझने में आसानी होती है।
NTPC Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
| घटना | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 20 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुरू | 23 अप्रैल 2026 |
| अंतिम तिथि | 07 मई 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 07 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | बाद में घोषित |
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 डायरेक्ट लिंक
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक careers.ntpc.co.in पर दिया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे निर्धारित की गई सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 प्रमुख जानकारी
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 7 मई 2026 तक जारी चालू रहेगी। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 55,000 रुपये का निश्चित (लंपसम) वेतन मिलेगा। भर्ती से संबंधित अन्य जरूरी जानकारियां नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
- भर्ती का नाम: NTPC Assistant Executive Recruitment 2026
- कुल पद: 250
- पद का नाम: Assistant Executive (Operation)
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: careers.ntpc.co.in
- नौकरी का प्रकार: फिक्स्ड टर्म
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव 2026 योग्यता
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि वे निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य जरूरी मानदंड शामिल हैं। उम्मीदवार को नीचे दिए हुए सभी जानकारी को देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
आवश्यक अनुभव
अभ्यर्थियों के पास 40 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले पावर प्लांट के संचालन से संबंधित कम से कम 1 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए, जो योग्यता हासिल करने के बाद का होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारो की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव 2026 चयन प्रक्रिया
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पहली भूमिका निभाते हैं। हमने आपको विस्तृत प्रक्रिया नीचे दिया है।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा/स्क्रीनिंग टेस्ट: NTPC के अनुसार एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हो सकती है, जिसमें तकनीकी विषयों से 100 अंक, सामान्य जागरूकता से 50 अंक और तर्कशक्ति से 50 अंक के प्रश्न पूछे जा सकते है।
इंटरव्यू (साक्षात्कार): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
दस्तावेज़ सत्यापन (DV): चयनित उम्मीदवारों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी
मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले ही उम्मीदवारों का निर्धारित चिकित्सा परीक्षण होगा
NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार सीधे आधिकारिक लिंक की मदत से आवेदन कर सकते हैं या फिर नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर दिखाई दिए “Current Openings” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद “Recruitment for the post of Assistant Executive (Operation) – Advt. No. 05/26” लिंक को चुनना होगा।
- अब “Apply” विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी बेसिक जानकारी को दर्ज कर ले।
- जरूरी दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा।
- अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर ले।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख ले |
FAQ:
NTPC Assistant Executive भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?
आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
इस भर्ती में कितने पद उपलब्ध हैं?
कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई 2026 है।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
लगभग ₹55,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech (Electrical/Mechanical) डिग्री होना जरूरी है।
Also Read:
- PNB SO Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका, ₹50,000 सैलरी वाली नौकरी
- CNP Recruitment 2026: 20 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
- CRPF Constable Recruitment 2026: बिना देरी करें आवेदन, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका
- PGCIL Recruitment 2026: डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 600+ पदों पर निकली वैकेंसी
- BPCL Recruitment 2026:जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर भर्ती
- SSB Constable Recruitment 2026: 800+ पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका!
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।
