भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।यह भर्ती CEN 9/2025 के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से देशभर में 21,997 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह मौका खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 10वीं पास किया है और रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। RRB
Group D भर्ती 2026: पदों का विवरण

- रेलवे ग्रुप-D के अंतर्गत लेवल-1 के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
- ट्रैक मेंटेनर हेल्पर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल & टेलीकॉम)
- प्वाइंट्समैन असिस्टेंट (वर्कशॉप / शेड)
- कुल पद: 21,997
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- RRB Group D भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न योग्यता पूरी करनी होगी:
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। कुछ पदों के लिए ITI या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी मान्य होगा।
आयु सीमा (Age Limit) न्यूनतम
- आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- RRB Group D भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा |
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल टेस्ट
- इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी कितनी मिलेगी? (RRB Group D Salary)
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 पे मैट्रिक्स के आधार पर वेतन दिया जाएगा:
बेसिक सैलरी: ₹18,000 प्रति माह इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य भत्ते अलग से मिलेंगे
यानी कुल मिलाकर सैलरी अच्छी और स्थिर रहेगी।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 2 मार्च 2026
- फॉर्म करेक्शन विंडो: मार्च 2026 (निर्धारित अवधि में)
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
RRB Group D भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवार नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन के लिए प्रयास सकते हैं:
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
- Group D (CEN 9/2025) नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें आवेदन शुल्क जमा करें फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- आवेदन करने से पहले ही पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने का कष्ट जरूर ले किसी भी फर्जी या वायरल खबर पर भरोसा न करें। अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते फॉर्म भरें। सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जांचें। RRB Group D भर्ती 2026 रेलवे में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। लगभग 22 हजार पदों पर होने वाली यह भर्ती लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। यदि आप योग्यता रखते हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी करने में जुट जाएं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।