राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अनुसार राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के अंतर्गत संविदा आधारित टीचिंग एसोसिएट पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3540 पदों को भर दिया जाएगा, जो विभिन्न 32 विषयों (ट्रेड्स) में विभाजित हैं। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होने वाली है।
RSSB Teaching Associate Vacancy 2026 मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | Teaching Associate |
| कुल पद | 3540 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 05 मई 2026 |
| अंतिम तिथि | 03 जून 2026 |
| नौकरी स्थान | राजस्थान |
| वेतन | ₹28,850 प्रति माह (फिक्स्ड) |
RSSB Teaching Associate Vacancy आवेदन तिथि और प्रक्रिया
आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई है और इसमें बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच में होगा। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2026 से 3 जून 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से पूरी होगी। इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 06/2026 है।
RSSB Teaching Associate Vacancy योग्यता
इस भर्ती के लिए जो भी आवेदन करने वाले उम्मीदवार है। उनके पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना चाहिए, जिसमें कम से कम 55% अंक (या समकक्ष ग्रेड) रहना चाहिए। आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), MBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट मिलेंगी
इसके अलावा, उम्मीदवारों को नीचे बताए गए किसी एक शर्त को पूरा करना जरूरी है:
UGC/CSIR NET या समकक्ष परीक्षा (SLET/SET) पास की हो, या फिर UGC के निर्धारित नियमों (2009/2016) के अनुसार PhD डिग्री हासिल की हो, जिससे NET की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
RSSB Teaching Associate Vacancy आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेंगी।
RSSB Teaching Associate Vacancy 2026 Fees
| सामान्य / क्रीमी लेयर OBC / MBC | 600 रुपये |
| नॉन-क्रीमी लेयर OBC / MBC / EWS / SC / ST | 400 रुपये |
| दिव्यांगजन (PwD) | 400 रुपये |
RSSB Teaching Associate Vacancy सैलरी
इस भर्ती अभियान में चयन किए गए उम्मीदवारों को संविदा के आधार पर चयनित किया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रति माह 28,850 रुपये का मानदेय मिलेगा।
RSSB Teaching Associate Vacancy चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयन किए गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।
- आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- SSO पोर्टल पर लॉगिन करें
- “Teaching Associate Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा कर सबमिट करें
FAQs
RSSB Teaching Associate भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत 3540 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 05 मई 2026 से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 03 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
क्या यह स्थायी नौकरी है?
नहीं, यह भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है।
चयन कैसे होगा?
चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Also Read:
SSC Steno 2026 Notification Out: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
NEET UG Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक एक्टिव, जानें एग्जाम टाइमिंग और नियम
Gujarat Teacher Vacancy 2026:11,000 शिक्षक पदों पर सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 250 पदों पर भर्ती शुरू
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।
