कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा वर्ष 2026 के लिए नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती Phase-XIV/2026/Selection Posts के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 127 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार हुई गलती को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 11 मई से 13 मई 2026 तक खुली रहेगी।
SSC Nursing Officer Recruitment 2026 भर्ती का पूरा विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) |
| परीक्षा | SSC Selection Post Phase-XIV |
| पद का नाम | नर्सिंग ऑफिसर |
| कुल पद | 127 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| अंतिम तिथि | 4 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | जून 2026 (संभावित) |
यह भर्ती विभिन्न विभागों में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पैरामेडिकल पदों के लिए की जा रही है।
SSC भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जो जून 2026 में संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। CBT में सफल हुए अभ्यर्थियों को आगे स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, इसलिए समय रहते आवेदन करना महत्वपूर्ण है।
SSC Nursing Officer Recruitment 2026 पदों का विवरण
- नर्सिंग ऑफिसर (MPR) – 107 पद
विभाग: Central Government Health Scheme, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग - नर्सिंग ऑफिसर (MPR) – 8 पद
विभाग: All India Institute of Hygiene and Public Health, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय - नर्सिंग ऑफिसर (SR) – 9 पद
विभाग: Central Leprosy Teaching and Research Institute, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय - पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर (MPR) – 3 पद
विभाग: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाईजिन एंड पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
Nursing Officer Govt Job 2026 शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर (MP10726): उम्मीदवार का 10+2 (उच्च माध्यमिक) पास होना महत्वपूर्ण है।
नर्सिंग ऑफिसर (MP13526): 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
नर्सिंग ऑफिसर (SR14626): 10+2 योग्यता अनिवार्य है।
पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर (MP13426): स्नातक (Graduation) या उससे अधिक योग्यता होना चाहिए।
SSC Nursing Officer Vacancy 2026 आयु सीमा
MP10726 और MP13426: 18 से 30 वर्ष
MP13526: 18 से 25 वर्ष
SR14626: 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- One-Time Registration (OTR) पूरा करें
- “Apply Online” सेक्शन में जाकर फॉर्म भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
आवेदन के बाद प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।
FAQs
Q1. SSC Nursing Officer भर्ती 2026 की आखिरी तारीख क्या है?
4 मई 2026 आवेदन की अंतिम तारीख है।
Q2. क्या GNM उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हां, GNM डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
Q3. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
CBT, स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए ₹100, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Q5. सैलरी कितनी मिलेगी?
₹44,900 से ₹1,56,400 प्रति माह + भत्ते।
Also Read:
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।
