UPPSC Exam Calendar 2026 Out: PCS, RO-ARO समेत परीक्षाओं की तारीखें घोषित,यहा देखे पूरा शेड्यूल

UPPSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में PCS, RO/ARO, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्टाफ नर्स, कंप्यूटर असिस्टेंट समेत 80 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियाँ शामिल की गई हैं। यह कैलेंडर उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से UPPSC की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

UPPSC Exam Calendar 2026 में क्या है खास

UPPSC द्वारा जारी यह परीक्षा कैलेंडर फरवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का पूरा रोडमैप देता है। इससे अभ्यर्थी पहले से अपनी पढ़ाई, रिवीजन और मॉक टेस्ट की योजना बना सकते हैं। कैलेंडर में प्रारंभिक, मुख्य और स्क्रीनिंग परीक्षाओं की संभावित तिथियाँ शामिल हैं।

UPPSC 2026 की प्रमुख परीक्षाएं और संभावित तारीखें, महत्वपूर्ण परीक्षाओं की सूची नीचे दी है।

  • RO / ARO मुख्य परीक्षा – 02 से 03 फरवरी 2026
  • कंप्यूटर सहायक परीक्षा – 06 फरवरी 2026
  • स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (मुख्य) – 24 फरवरी 2026
  • स्टाफ नर्स यूनानी (प्रारंभिक) – 17 मार्च 2026
  • सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) – 22 मार्च 2026
  • सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा – 29 मार्च 2026
  • UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 – 06 दिसंबर 2026 (संभावित)

ध्यान दें: ये तिथियाँ आयोग द्वारा जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है।

UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 क्यों है जरूरी

  • UPPSC का परीक्षा कैलेंडर उम्मीदवारों के लिए एक स्टडी प्लान टूल की तरह काम करता है।
  • इससे एक से अधिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार समय प्रबंधन कर सकते हैं।
  • लंबे समय की रणनीति (Long Term Strategy) बनाना आसान होता है।
  • अंतिम समय की जल्दबाजी और कन्फ्यूजन से बचा जा सकता है।

UPPSC Exam Calendar 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Exam Calendar / Notice सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Tentative Exam Calendar 2026” लिंक खोलें।
  • PDF डाउनलोड कर अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर लें
  • अभ्यर्थियों के लिए खास तैयारी टिप्स

स्मार्ट तैयारी कैसे करें

  • परीक्षा तिथियों के अनुसार महीना-वार स्टडी प्लान बनाएं
  • PCS और अन्य बड़ी परीक्षाओं के लिए मॉक टेस्ट और रिवीजन समय पर करें
  • एक ही समय पर कई परीक्षाएं हों तो प्राथमिकता तय करें
  • UPPSC की वेबसाइट से जुड़े रहें ताकि किसी बदलाव की जानकारी तुरंत मिले
  • UPPSC Exam Calendar 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। सही योजना, नियमित पढ़ाई और समय पर अपडेट के साथ 2026 की परीक्षाओं में सफलता पाना आसान हो सकता है।
  • सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार केवल इसी लेख पर निर्भर न रहें, बल्कि आधिकारिक PDF को जरूर डाउनलोड कर जांच लें।

UPSC ESE Admit Card 2026 Out: l UPSC ने जारी किए एडमिट कार्ड, तुरंत करें डाउनलोड, 8 फरवरी को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

RBI Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 572 पदों पर भर्ती शुरू, तुरंत करे आवेदन

Leave a Comment