CRPF Constable Recruitment 2026: बिना देरी करें आवेदन, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

CRPF Constable Recruitment 2026 : अगर आपने 10वीं की शिक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9,195 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। खास बात यह है कि इसमें पुरुष के साथ महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है और 19 मई 2026 तक रहेगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है, जो देश की सेवा करने का सपना देखते हैं।

CRPF Constable Recruitment 2026 Overview 

संगठन का नाम CRPF
पद का नाम कांस्टेबल (Technical & Tradesman)
कुल पद 9,195
योग्यता 10वीं पास
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 20 अप्रैल 2026
नौकरी स्थान पूरे भारत में

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में विभिन्न ट्रेड्स और तकनीकी पद शामिल करवाएं गए हैं। जिसमें कुल 9,195 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद और पायनियर विंग के लिए 20 पद निर्धारित किए हैं। इन पदों में ड्राइवर, कुक (Cook), बढ़ई (Carpenter), दर्जी (Tailor), नाई (Barber), धोबी (Washerman), सफाई कर्मचारी (Safai Karamchari) समेत कई अन्य तकनीकी ट्रेड्स भी शामिल किए हैं।

CRPF कांस्टेबल भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसी अंतिम तिथि तक आवेदन शुल्क का भी भुगतान किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का किसी प्रकार का इंतजार ना करें और समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करे, ताकि वेबसाइट पर संभावित तकनीकी दिक्कतो की वजह से और अधिक ट्रैफिक के कारण से बचा जा सके।

CRPF कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का भारतीय नागरिक होना महत्वपूर्ण है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं (मैट्रिक) पास अनिवार्य है। कुछ ट्रेड या तकनीकी पदों के लिए आईटीआई प्रमाणपत्र और संबंधित कार्य अनुभव की भी जरूरत हो सकती है। आयु सीमा की बात करें तो ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारो को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

CRPF कांस्टेबल भर्ती का चयन प्रक्रिया

CRPF कांस्टेबल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) आयोजित की जाएगी। इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिर संबंधित ट्रेड के अनुसार स्किल या ट्रेड टेस्ट भी होगा। आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षण भी होगा। अंतिम चयन मुख्य रूप से CBT में लिए गए प्राप्त अंकों और सभी चरणों में सफलता के आधार पर तय होगा।

CRPF कांस्टेबल भर्ती सैलरी और सुविधाएं 

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की सैलरी की बारे में बात की जाए तो इस भर्ती के लिए 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक रखा है। यह वेतन Pay Level – 3 पर आधारित होने वाला है। इसके अलावा अन्य सुविधा भी शामिल रहेंगी। जिसमें महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा, मकान किराया भत्ता, पेंशन और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।

CRPF कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर “Constable Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब उम्मीदवार अपना नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान भी करें, फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल कर अपने पास रखे।

FAQ:

Q1. इस भर्ती में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

 कुल 9,195 पद उपलब्ध हैं।

Q2. क्या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

 हां, यह भर्ती खासतौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है।

Q3. चयन प्रक्रिया कितनी कठिन है?

 इसमें कई चरण होते हैं, लेकिन सही तैयारी से इसे आसानी से पास किया जा सकता है।

Q4. क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?

 हां, महिला उम्मीदवारों के लिए भी अवसर उपलब्ध हैं।

Q5. आवेदन कब तक किया जा सकता है?

 आवेदन की अंतिम तिथि मई 2026 तक हो सकती है (आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें)।

Also Read:

Leave a Comment