BPCL Recruitment 2026:जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर भर्ती

BPCL Recruitment 2026: भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (BPCL) ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर एग्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को सभी पात्रता शर्तों और आवश्यक योग्यता को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए।

BPCL Vacancy 2026 Overview

  • BPCL द्वारा 2026 में करीब 250 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी गई है। इन पदों में जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग, अकाउंट्स, वेसाइड एमेनिटीज), सेक्रेटरी और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस और राजभाषा कार्यान्वयन) जैसे विभिन्न पद की सूची शामिल हैं।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें आवेदन पत्रों की जांच, लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस स्टडी डिस्कशन, समूह गतिविधि और आखिरी में इंटरव्यू रहेगा।

BPCL भर्ती 2026 आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता 

जूनियर एग्जीक्यूटिव (लेखा)

  • इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री (न्यूनतम 55% अंक) आवश्यक माना है। SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50% अंक मान्य हैं। साथ ही उम्मीदवार का CA इंटर या CMA इंटर पास होना अनिवार्य है। CA या CMA फाइनल पास अभ्यर्थी इस पद के लिए पात्र नहीं रहेंगे। इसके अतिरिक्त अकाउंटिंग, टैक्सेशन या फाइनेंस के क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना जरूरी माना गया है।

जूनियर एक्जीक्यूटिव (वेसाइड एमिनिटीज)

  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम, बीबीए, बी.एससी, बीएमएस या बीएचएम जैसी डिग्री होना आवश्क है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित हैं, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50% अंक पर्याप्त रहेंगे। रिटेल या हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, कुल 5 वर्षों का कार्य अनुभव जरूरी माना गया है, जिसमें कम से कम 3 वर्ष होटल, रिटेल या फूड इंडस्ट्री से संबंधित रहना चाहिए।

जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग):

  • इस पद के लिए अभ्यर्थियों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि शाखाओं में 3 वर्षीय का डिप्लोमा होना महत्वपूर्ण है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य माना गया हैं, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50% अंक मान्य हैं। इसके अलावा डिप्लोमा के बाद संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों तक का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें 1 वर्ष का अनुभव सुपरवाइजरी या प्रबंधकीय स्तर का होना महत्वपूर्ण है।

सचिव (BPCL)

इस पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं, 12वीं और स्नातक (कम से कम 3 वर्षीय डिग्री) में न्यूनतम 55% अंक (SC/ST/दिव्यांग के लिए 50%) के साथ उत्तीर्ण होना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास सचिवीय जैसे कार्य या ऑफिस असिस्टेंट के रूप में कम से कम 5 वर्षों तक का अनुभव भी होना चाहिए।

एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (गुणवत्ता आश्वासन)

  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक पर्याप्त रखे हैं, जबकि SC/ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 55% अंक पर्याप्त है। इसके साथ ही किसी प्रयोगशाला या केमिकल, पेट्रोलियम अथवा गैस उद्योग में कम से कम 3 वर्षों तक का कार्य करने का भी अनुभव होना चाहिए।

एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (आधिकारिक भाषा)

  • इस पद के लिए हिंदी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक माना गया है, जिसमें न्यूनतम 55% अंक रहने चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने 12वीं या स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना आवश्यक माना हैं। इसके अलावा हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का कम से कम 3 वर्षों का अनुभव भी होना जरूरी है। यह अनुभव योग्यता प्राप्त करने से पहले या बाद का, दोनों ही मान्य रहेगा।

BPCL Recruitment 2026 आवेदन शुल्क कितना है 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा है। सामान्य (UR), OBC-NCL और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ेगा, जिस पर 18% जीएसटी (180 रुपये) अतिरिक्त चार्ज लगेगा। इस तरह से कुल शुल्क 1180 रुपये तक हो जाता है। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह से छूट रखी है, यानी उनको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

यूआर / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस ₹ 1000/- ₹ 180/- ₹ 1180/-
वर्ग आवेदन शुल्क जीएसटी @18% कुल
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी शून्य शून्य छूट प्राप्त

 

BPCL भर्ती कैसे करे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार को Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वहां “New Registration” विकल्प पर क्लिक करके अपना पंजीकरण कि प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद लॉगिन कर के आवेदन फॉर्म को खोलें।
  • अब फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी सभी आवश्यक डिटेल्स सावधानीपूर्वक से भरें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • सभी जानकारी की एक बार अच्छे से जांच कर लें और फिर फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • अंत में, भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित निकाले।

BPCL भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां

बीपीसीएल भर्ती 2026 के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई है, जिसमें पंजीकरण से जुड़ी पूरी जानकारी शामिल है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से शुरू होंगी, जबकि उम्मीदवार 17 मई 2026 तक अपना आवेदन भर सकते है। सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी हमने आपको नीचे दी गई बॉक्स में उपलब्ध है।

कार्यक्रम तारीख 
विज्ञापन जारी होने की तारीख  15 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू  18 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख  वेबसाइट पर सूचना प्राप्त करने के लिए
शुद्धिपत्र/परिशिष्ट सिर्फ  बीपीसीएल के आधिकारिक करियर पेज पर ही नई जानकारी को  प्राप्त करें।

FAQ

Q1. BPCL भर्ती 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

Ans: इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव समेत कुल 250 पदों को भर दिया जाएगा।

Q2. BPCL भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

Ans: BPCL भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

Q3. आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?

Ans: अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग तय की गई है। सामान्य तौर पर 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।

Q4. उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा?

Ans: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हो सकते हैं।

Q5. BPCL भर्ती 2026 का फॉर्म कैसे भरें?

Ans: उम्मीदवार Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड भी कर सकते हैं।

Also Read:

Leave a Comment