PGCIL Recruitment 2026: डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 600+ पदों पर निकली वैकेंसी

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के तहत डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा की गई है। इच्छुक और पात्र होने वाले उम्मीदवार इस लेख में आप उपलब्ध डायरेक्ट लिंक की मदत से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

PGCIL Notification 2026 Overview  

  • पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने देश के विभिन्न क्षेत्रों उत्तरी क्षेत्र-I, II और III, राजस्थान प्रोजेक्ट, पूर्वी क्षेत्र-I और II, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (NER), ओडिशा प्रोजेक्ट, दक्षिणी क्षेत्र-I और II तथा पश्चिमी क्षेत्र-I और II में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कुल 660 भर्तियों की घोषणा करवाई है। ये सभी पद अलग-अलग क्षेत्रों में बांटे जा चुके हैं। डिप्लोमा, स्नातक या आईटीआई योग्यता वाले सभी उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 से आवेदन की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 11 मई 2026 तक 27 वर्ष निर्धारित की जा चुकी है।
  • पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने विभिन्न नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए PGCIL भर्ती 2026 की प्रक्रिया को आरंभ किया है। इस भर्ती अभियान की मदत से डिप्लोमा ट्रेनी (DT), जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (JOT) और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (JTT) पदों के लिए कुल 660 पदों की घोषना की हैं।

PGCIL Notification 2026 

चयन प्रक्रिया के अंदर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होने वाला है। इसके साथ ही पावरग्रिड की सहयोगी कंपनी सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (CTUIL) के लिए भी पदों को भरने के लिए घोषणा की गई है।

PGCIL Notification 2026 हाईलाईट

पीजीसीआईएल ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के तहत कुल 660 पदों को भरने के लिए आधिकारिक सूचना जारी किया है। इस भर्ती से जुड़ी आवश्यक जानकारियों को समझने के लिए हमने नीचे दीए गए टेबल पर एक नजर डालें।

भर्ती प्राधिकरण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL)
पोस्ट का नाम डिप्लोमा प्रशिक्षु, कनिष्ठ अधिकारी प्रशिक्षु और कनिष्ठ तकनीशियन प्रशिक्षु
रिक्तियों की संख्या 660
अधिसूचना जारी होने की तारीख  17 अप्रैल 2026
नौकरी की जगह  पूरे भारत में
ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in

 

PGCIL भर्ती 2026 पात्रता मानदंड

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करने से पहले उम्मीदवारों के लिए सभी पदों से जुडी पात्रता मानदंड को अच्छे तरीके से समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दिए गए विवरण के अनुसार योग्यता की जांच करने के बाद अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं।

क्रम संख्या पोस्ट का नाम आवश्यक रहने वाली योग्यता उच्च योग्यता संबंधी प्रतिबंध
1 डिप्लोमा प्रशिक्षु (विद्युत) – डीटीई इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल (पावर) / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / पावर सिस्टम इंजीनियरिंग / पावर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) में 3 साल का पूर्णकालिक, नियमित डिप्लोमा, जिसमें न्यूनतम 70% अंकों की आवश्यकता हो (SC/ST/दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उत्तीर्ण अंक)। B.Tech/B.E./M.Tech/M.E. आदि की अनुमति नहीं है, चाहे डिप्लोमा के साथ हो या उसके बिना।
2 डिप्लोमा प्रशिक्षु (सिविल) – डीटीसी सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय पूर्णकालिक, नियमित डिप्लोमा, जिसके लिए न्यूनतम 70% अंकों की आवश्यकता है (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उत्तीर्ण अंक)। B.Tech/B.E./M.Tech/M.E. आदि की अनुमति नहीं है, चाहे डिप्लोमा के साथ हो या उसके बिना।
3 डिप्लोमा प्रशिक्षु (सर्वेक्षण) – डीटीएस सर्वे इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय पूर्णकालिक, नियमित डिप्लोमा, या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (जिसमें सर्वेइंग एक विषय के रूप में शामिल हो), जिसमें न्यूनतम 70% अंक प्राप्त हों। BE/B.Tech आदि जैसी डिग्रियाँ चाहे उनके साथ डिप्लोमा हो या न हो, आवेदन या जॉइनिंग के समय स्वीकार्य नहीं हैं।
4 जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) – जेओटी (एचआर) सामान्य/EWS/OBC (NCL) श्रेणियों के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ 3-वर्षीय पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री (BBA/BBM/BBS या समकक्ष)। स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष उच्च शिक्षा को मान्य नहीं माना जाता है।
5 जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एफ एंड ए) – जेओटी (एफ एंड ए) इंटर सीए/इंटर सीएमए। स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा, CA, CMA, या इसके समकक्ष उच्च शिक्षा को मान्य नहीं माना जाएगा।
6 जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (सर्वे) – जेटीटी (सर्वे) किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी बोर्ड/संस्थान से 2 वर्षीय पूर्णकालिक नियमित ITI (सर्वेयर)। उच्च तकनीकी योग्यताएँ—जैसे डिप्लोमा, BE, B.Tech, आदि—चाहे उनके साथ ITI की योग्यता हो या न हो, मान्य नहीं हैं।

 

FAQ:

Q1. PGCIL भर्ती 2026 में कितनी वैकेंसी है?

इस भर्ती में लगभग 668 पद भरे जाएंगे।

Q2. आवेदन कब से शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

Q3. क्या फाइनल ईयर डिप्लोमा स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं?

आमतौर पर अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले पास होना जरूरी है।

Q4. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

हाँ, हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Q5. क्या यह नौकरी पूरे भारत में होगी?

हाँ, चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग ऑल इंडिया लेवल पर हो सकती है।

Also Read:

Leave a Comment