UP Police SI Admit Card 2026 Out: 14-15 मार्च की परीक्षा के लिए ऐसे करें डाउनलोड

UP Police SI Admit Card 2026 जारी : UP Police Sub Inspector परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया हैं। सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के जरिए कुल 15,75,760 उम्मीदवारो ने आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया है। जिन उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करके अपना प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा की तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और आवश्यक दिशा-निर्देश मौजूद हैं, जिन्हें परीक्षा से पहले से ही ध्यान से पढ़ना बहुत ही आवश्यक है।

UP Police SI Admit Card 2026 Out 

यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा बोर्ड के अनुसार निर्धारित शिफ्ट के आधार पर ही परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय की है। इस लेख में हमने आपको UP Police SI Admit Card 2026 का सीधी डाउनलोड लिंक, इसे डाउनलोड करने की आसान स्टेप्स, एडमिट कार्ड पर होने वाली उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण विवरण और परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी विस्तार से दिए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी से परीक्षा में भाग ले सकें।

यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 संक्षिप्त विवरण

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 राज्य की प्रमुख और बड़ी भर्तियों में से मानी जाती है। इस भर्ती की संरचना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के तहत किया जाता है। हर साल भारी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, ऐसे में परीक्षा की तारीख, कुल पद, चयन प्रक्रिया और एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानना बेहद आवश्यक माना जाता है। अभ्यर्थियों की सुविधाओ के लिए नीचे हमने आपको यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से ओवरव्यू तालिका के रूप में दिया गया है, जिससे सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर आसान तरीके से मिल सके।

श्रेणीविवरण
भर्ती संगठन का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
परीक्षा का नामयूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026
ऑफिशियल वेबसाइटuppbpb.gov.in
परीक्षा तिथि 14 और 15 मार्च 2026 
यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026जारी
कुल रिक्तियाँ4243 पद
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (एसआई)
एडमिट कार्ड स्थितिआधिकारिक वेबसाइट पर जारी
चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
  • चिकित्सीय परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन

UP Police SI Admit Card 2026 Direct Download Link

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 में भाग लेने के लिए UP Police SI Admit Card 2026 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। यह एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार जारी होता है, जिसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र जैसी जरूरी जानकारी दी जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके उपलब्ध डाउनलोड लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं, फिर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करके खोलें। इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करना होगा। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना आवश्यक होगा।

UP Police SI Admit Card  Notice PDF 2026 Download Link

यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

UP Police SI Admit Card 2026 Out
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा उप-निरीक्षक (UPSI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड को जारी करने की तारीख घोषित हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, UPSI लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
  • एडमिट कार्ड अलग-अलग तिथियों के द्वारा जारी होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए समय पर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लेना चाहिए और परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले से ही परीक्षा केंद्र पर हाजिर रहे।
परीक्षा की तिथिप्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
14 मार्च 202611 मार्च 2026 (जारी)
15 मार्च 202612 मार्च 2026 (जारी)

यूपी एसआई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के tr तहत जारी किया गया यह एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान करवाता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं रहती है, इसलिए इसे समय परही डाउनलोड करना बहुत ही जरूरी है।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे।
  • इसके बाद होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Recruitment Notification” सेक्शन पर जाएं।
  • वहां UP Police SI Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि को दर्ज कर ले।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आपको दिखाई पड़ेगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

UP SI परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय 2026

  • यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाला है। यह परीक्षा राज्य के लगभग 75 जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएंगी। दोनों दिनों में परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।
  • उम्मीदवारों को एक जरूरी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले ही पहुंचने का कष्ट करे। साथ ही, परीक्षा शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले प्रवेश बंद होगा। इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। परीक्षा में प्रवेश लेने के लिए एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार को एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना आवश्यक होगा।
विवरणजानकारी
परीक्षा तिथि14 मार्च 2026 और 15 मार्च 2026
कुल शिफ्टप्रतिदिन 2 शिफ्ट
पहली शिफ्ट का समयसुबह 10:00 बजे से  दोपहर 12:00 बजे
दूसरी शिफ्ट का समयदोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे
रिपोर्टिंग समयपरीक्षा शुरू होने से करीब  2 घंटे पहले
गेट बंद करने का समयपरीक्षा शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले
जरूरी दस्तावेज़एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र

विषयवार UP SI परीक्षा पैटर्न 2026

  • यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का विषयवार परीक्षा पैटर्न अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए अहम भूमिका निभाता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार आयोजित इस लिखित परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का रहता है। सभी विषयों का वेटेज समान रूप रखा गया है, इसलिए उम्मीदवार किसी एक विषय पर अधिक और दूसरे पर कम ध्यान देने के बजाय समान तैयारी करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार के लिए हमने नीचे UP Police SI Exam Pattern 2026 का विषयवार विस्तृत विवरण दिया है, जिससे उम्मीदवार अपनी रणनीति को बेहतरिन बनाएंगे।
विषयविषय (हिंदी)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
General Hindiसामान्य हिन्दी40100
Law / Constitution / General Knowledgeकानून / संविधान / सामान्य ज्ञान40100
Numerical & Mental Ability Testसंख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता परीक्षण40100
Mental Aptitude / Intelligence / Reasoningमानसिक योग्यता / बुद्धिमत्ता / तर्कशक्ति परीक्षण40100
160400

UPSI Admit Card 2026 जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण भी शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को तय शिफ्ट में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को सही समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए, उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले ही पहुंचें। बेहतर रिजल्ट के लिए सही रणनीति को अपनाए और नियमित रूप से रिवीजन करते रहिए और मॉक टेस्ट का भी अभ्यास करे।

 FAQs 

 UP Police SI Admit Card 2026 कब जारी हुआ है?

 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

 परीक्षा कब आयोजित होगी?

 परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को होगी।

 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

 रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होती है।

 क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं?

 नहीं, एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

 चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?

 लिखित परीक्षा, PET/PST, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

Also Read:

Leave a Comment