RBI Grade B Officer Recruitment 2026:आरबीआई ग्रेड B ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका,29 अप्रैल से आवेदन शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी ऑफिसर पदों को भरने के लिए भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

RBI Grade B Officer Recruitment 2026 Overview

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 पदों को भरा जायेगा, जिनमें आर्थिक नीति अनुसंधान विभाग और सांख्यिकी एवं सूचना प्रबंधन विभाग के पद भी शामिल हैं। चयन किए गए उम्मीदवारों को आरबीआई की निर्धारित चयन प्रक्रिया को पूरा करके गुजरना होगा।

RBI Grade B भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान के लिए वेबसाइट लिंक 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 की शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी।

ग्रेड बी (सामान्य) फेज-I ऑनलाइन परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित होगी।

ग्रेड बी (DR) DEPR (पेपर-I और II) तथा DISM (पेपर-I) की परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी।

ग्रेड बी (सामान्य) फेज-II ऑनलाइन परीक्षा 25 जुलाई 2026 को की जाएगी।

ग्रेड बी (DR) DEPR (पेपर-I और II) और DISM (पेपर-II और III) की फेज-II ऑनलाइन/लिखित परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी।

RBI ग्रेड बी ऑफिसर रिक्तियां 2026

पद वैकेंसी
ग्रेड बी ऑफिसर (DR) सामान्य 40
ग्रेड बी ऑफिसर-(DR) डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DPER) 10
ग्रेड बी ऑफिसर (DR) डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DISM) 10
कुल

 

RBI Grade B Officer Recruitment 2026 योग्यता और आयु सीमा

RBI ग्रेड B भर्ती में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना चाहिए। आयु सीमा के बारे में बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 30 वर्ष की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • उम्मीदवार को सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • “Opportunities / Careers” सेक्शन खोलें
  • RBI Grade B Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरे।
  • इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंतिम प्रक्रिया में फॉर्म को सबमिट कर ले भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

FAQs

RBI Grade B 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?

कुल 80 पद घोषित किए गए हैं।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

29 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं।

न्यूनतम योग्यता क्या है?

60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (आरक्षित वर्ग को छूट)।

चयन प्रक्रिया क्या है?

Phase-I, Phase-II और इंटरव्यू।

सैलरी कितनी मिलती है?

शुरुआत में लगभग ₹78,450 बेसिक और कुल ₹1.5 लाख तक।

Also Read:

SSC Steno 2026 Notification Out: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

NEET UG Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक एक्टिव, जानें एग्जाम टाइमिंग और नियम

Gujarat Teacher Vacancy 2026:11,000 शिक्षक पदों पर सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 250 पदों पर भर्ती शुरू

 

 

 

 

Leave a Comment