neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए मान्य होगा। उम्मीदवार को दिए गए लिंक के मदत से वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 26 अप्रैल 2026 को नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के लिए जारी करेगी। परीक्षा के लिए आवेदन भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होने वाली है, जो देश के 552 शहरों के साथ विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी।
NEET UG Admit Card 2026 होगी यह जानकारी
- नीट यूजी परीक्षा में भाग होने के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज माना जाता है। इसके बिना किसी भी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती है। साथ ही, अभ्यर्थियों को एक वैध सरकारी पहचान पत्र भी साथ रखना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य मान्य दस्तावेज लागू होंगे।
- इस साल परीक्षा पेन और पेपर मोड (OMR शीट) के जरिए आयोजित होगी। इसमें कुल 180 प्रश्न होने वाले है, जिनके लिए अधिकतम 720 अंक निर्धारित रखे हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होने वाली है। हर सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती भी होगी। पिछले वर्ष नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22.09 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 12.37 लाख अभ्यर्थी सफल हुए थे।
NEET UG Admit Card 2026 ऐसे डाउनलोड करे
- स्टेप 1: अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में जाकर “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज कर ले।
- स्टेप 4: इसके बाद “Submit” बटन दिखाई देगा, पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, सभी जानकारी ध्यान से जांच कर ले।
- स्टेप 6: एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर ले और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख ले, संभव हो तो रंगीन प्रिंट भी निकालके सुरक्षित रख ले।
- स्टेप 7: आवश्यक सेल्फ डिक्लेरेशन भरें और अभिभावक के हस्ताक्षर जरूर करवाएं।
उम्मीदवारों के लिए सलाह है कि वे ताजा अपडेट के लिए nta.nic.in और neet.nta.nic.in वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई समस्या समस्या होगी तो neetug2026@nta.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।
FAQ:
NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ है?
NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। उम्मीदवार अब इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी?
NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का समय क्या रहेगा?
परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।
क्या एडमिट कार्ड डाक से भेजा जाएगा?
नहीं, NTA एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजता है। सभी उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
Also Read:
- NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 250 पदों पर भर्ती शुरू
- UP Home Guard Admit Card 2026 जारी: ऐसे करें तुरंत डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
- Sarkari Naukri 2026:UPSSSC AGTA भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी
- UP Police SI Admit Card 2026 Out: 14-15 मार्च की परीक्षा के लिए ऐसे करें डाउनलोड
- PNB SO Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका, ₹50,000 सैलरी वाली नौकरी

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।