SSC Steno 2026 Notification Out: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पदों को भरने के लिए भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित पदों के लिए आवेदन भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवारों को 20 और 21 मई 2026 को अपने आवेदन पत्र में संशोधन करने का भी अवसर मिल जाएगा।

SSC Stenographer Vacancy 2026 आवेदन 

  • स्टेनोग्राफर भर्ती अभियान में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों के तहत आयु सीमा तय की गई है। ग्रेड-सी पदों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच रहनी चाहिए। जबकि ग्रेड-डी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना महत्वपूर्ण है।

SSC Stenographer Recruitment आवेदन शुल्क

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन भरने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SSC Stenographer Recruitment परीक्षा पैटर्न

  • इस परीक्षा में उम्मीदवारों को जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से कुल 200 अंकों के 200 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछने वाले है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू है।
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट में जो भी क्वालिफाई करेगा उन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

SSC Stenographer Recruitment न्यूनतम अंक

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होने वाली है। इसमें पास होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 25 प्रतिशत की रखी है। वहीं, अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  • आधिकारिक वेबसाइट @ssc.gov.in पर जाएं।
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है तो अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें। यदि नहीं किया है, तो पहले रजिस्टर करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। अनिवार्य (Mandatory) विवरण भरना न भूलें।
  • आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

FAQ:

SSC Stenographer 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्र की क्या शर्तें हैं?

 Grade D पद के लिए आयु 18 से 27 वर्ष और Grade C पद के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित होती है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाती है।

SSC Stenographer चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

 उम्मीदवारों का चयन पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाता है, इसके बाद स्किल टेस्ट लिया जाता है।

SSC Stenographer 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी?

परीक्षा का आयोजन आमतौर पर अगस्त से सितंबर 2026 के बीच किया जा सकता है (आधिकारिक तिथि नोटिफिकेशन में दी जाती है)।

SSC Stenographer के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक जानकारी दर्ज करके आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

Also Read: 

Leave a Comment