Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (Agricultural Technical Assistant) ग्रुप-C पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाने में जुटे हैं और आवश्यक योग्यता रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।
UPSSSC AGTA भर्ती 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) |
| कुल पद | 2759 |
| विज्ञापन संख्या | 06/2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| नौकरी स्थान | उत्तर प्रदेश |
UPSSSC AGTA भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होने से पहले नीचे दी गई महत्वपूर्ण तारीखों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 23 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 22 मई 2026 |
| आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 11 जून 2026 |
| आवेदन फॉर्म में संशोधन (करेक्शन) की अंतिम तारीख | 18 जून 2026 |
UPSSSC AGTA Vacancy Details
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 पदों को भर दिया जाएगा। ये पद अलग-अलग वर्गों के द्वारा निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया हैं।
| अनारक्षित (General) | 1692 पद |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 573 पद |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 275 पद |
| अनुसूचित जाति (SC) | 213 पद |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 06 पद |
योग्यता और पात्रता मानदंड
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य होगी। इसके अंतर्गत बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान, बीएससी (ऑनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण) या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी (गृह विज्ञान)/कम्युनिटी साइंस में 4 वर्ष की डिग्री मान्य रहेगी। इसके साथ ही उम्मीदवार का UP PET 2025 परीक्षा में शामिल होना भी महत्वपूर्ण है।
- आयु सीमा के बारे में बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवारो की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान मिलेंगी।
कैसे करें आवेदन (How to Apply)
- इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
सामने होमपेज दिखाई देगा, होमपेज पर दिए गए ‘Notification/Advertisement’ सेक्शन पर जाएं। - वहां ‘Agricultural Technical Assistant Group-C’ भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आवश्यक विवरण भरके रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा भरे।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करे। फॉर्म को सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
FAQ:
Q1. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
कुल 2759 पद निर्धारित किए गए हैं।
Q2. आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी।
Q3. क्या PET स्कोर जरूरी है?
हां, PET 2025 स्कोर अनिवार्य है।
Q4. आयु सीमा क्या है?
21 से 40 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Q5. चयन कैसे होगा?
PET स्कोर, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन होगा।
Q6. सैलरी कितनी मिलेगी?
₹25,500 से ₹81,100 तक का वेतन मिलेगा
Also Read:
- PNB SO Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका, ₹50,000 सैलरी वाली नौकरी
- CNP Recruitment 2026: 20 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
- CRPF Constable Recruitment 2026: बिना देरी करें आवेदन, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका
- PGCIL Recruitment 2026: डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 600+ पदों पर निकली वैकेंसी
- BPCL Recruitment 2026:जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर भर्ती
- SSB Constable Recruitment 2026: 800+ पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका!

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।