UP होम गार्ड एडमिट कार्ड जारी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध किया हैं। जिन उम्मीदवारो ने 41,424 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब uppbpb.gov.in पर विजिट करके अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने आपको नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया है।
UP Home Guard Admit Card 2026 Out
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 22 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड को जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आसानी से हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते है। आधिकारिक सूचना के तहत, होमगार्ड पदों के लिए परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेंगी। साथ ही, परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना भी अनिवार्य होगा।
UP होम गार्ड परीक्षा पैटर्न 2026
अभ्यर्थी को हमने नीचे दी गई तालिका की मदत से यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न को सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| कुल अंकों की संख्या | 100 |
| परीक्षा समय | 2 घंटे (120 मिनट) |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| विषय | सामान्य ज्ञान |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026 ओवरव्यू
UP Home Guard Admit Card 2026 का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत देने वाली खबर है। होम गार्ड हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक अब सक्रिय हुआ है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 41,424 पदों को भरा जायेगा। जिन उम्मीदवारो ने आवेदन किया है, वे भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं।
| पद का नाम | UP होम गार्ड परीक्षा / एडमिट कार्ड 2026 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) |
| कुल पदों की संख्या | 41,424 |
| एडमिट कार्ड लिंक | 22 अप्रैल 2026 |
| नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
UP Home Guard Admit Card 2026 Download Link
यूपी होम गार्ड के 41,424 पदों के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए साइट का डायरेक्ट लिंक 22 अप्रैल को UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो चुका है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में नीचे एडमिट कार्ड का सीधा लिंक भी दिया हैं।
| UP Home Guard Admit Card 2026 Link | यहां क्लिक करें |

यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करने के बाद अपना UP Home Guard Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
- होमपेज पर मौजूद “TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं” सेक्शन पर जाना जाना होगा |
- वहां “उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर ले।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपका एडमिट कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
होमगार्ड एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण क्या है
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अनुसार जारी किए गए UP Home Guard Admit Card 2026 में उम्मीदवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी शामिल होती है, जैसे उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर। इसके अलावा, परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता भी एडमिट कार्ड में दिया जाता है। इसमें रिपोर्टिंग टाइम के साथ-साथ परीक्षा से जुडी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए रहते है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश लेने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
FAQs
यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ है?
यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
यूपी होम गार्ड परीक्षा 2026 कब होगी?
उत्तर: यह परीक्षा अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की सही तिथि एडमिट कार्ड में देखनी चाहिए।
क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश मिलेगा?
नहीं, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे साथ ले जाना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड) साथ लाना जरूरी है।
Also Read:
- PNB SO Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका, ₹50,000 सैलरी वाली नौकरी
- CNP Recruitment 2026: 20 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
- CRPF Constable Recruitment 2026: बिना देरी करें आवेदन, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका
- PGCIL Recruitment 2026: डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 600+ पदों पर निकली वैकेंसी
- BPCL Recruitment 2026:जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर भर्ती
- SSB Constable Recruitment 2026: 800+ पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका!

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।