Sportsperson Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 30 स्पोर्ट्सपर्सन पदों को भरने के लिए भर्ती के लिए 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करवाया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उम्मीदवार 12 मई 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/09 के अनुसार स्पोर्ट्स कोटे में क्लर्क पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 30 पद भर दिया जाएगा। ये अवसर क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस और फुटबॉल जैसे खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के लिए हैं। उम्मीदवार 12 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक
बैंक ऑफ बड़ौदा की दी गई आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर 30 स्पोर्ट्सपर्सन पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले से ही आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि पात्रता शर्तें पूरी नहीं होगी तो आवेदन को निरस्त किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हमने ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।
|
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्टसपर्सन ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 Overview
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2026 में स्पोर्ट्सपर्सन के 30 पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अभ्यर्थि नीचे दी गई तालिका के माध्यम से देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) |
| विज्ञापन की संख्या | BOB/HRM/REC/ADVT/2026/09 |
| नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| पद का नाम | स्पोर्टसपर्सन |
| रिक्त पदों की संख्या | 30 |
| आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 22 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 12 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.bankofbaroda.bank.in |
Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थि के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुभव होना जरूरी है। आयु सीमा के बारे मे बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ईएसएम, डीईएसएम और महिला अभ्यर्थियों को 175 रुपये का भुगतान रखा गया है।
Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार को हमने नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर जाना चाहिए।
- होमपेज पर “Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा और फॉर्म सबमिट करना होगा।
- अंत में, भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
FAQs
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
कुल 30 पद जारी किए गए हैं।
क्या इसमें लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, चयन केवल खेल प्रदर्शन (Field Trial) के आधार पर होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
12 मई 2026 अंतिम तिथि है।
कौन आवेदन कर सकता है?
ग्रेजुएट और राज्य/राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
Also Read:
SSC Steno 2026 Notification Out: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
NEET UG Admit Card 2026: डाउनलोड लिंक एक्टिव, जानें एग्जाम टाइमिंग और नियम
Gujarat Teacher Vacancy 2026:11,000 शिक्षक पदों पर सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
NTPC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 250 पदों पर भर्ती शुरू

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम पवन चिमूरकर है। मैं इस वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखता हूं। मुझे पिछले 4 वर्षों का लेख लिखने का अनुभव है। मैं इस वेबसाइट के लिए सरकारी योजना, सरकारी ड्यूटी और एडमिट कार्ड से जुड़े हुए हर खबर के बारे में लिखता हूं।