Gujarat Teacher Vacancy 2026:11,000 शिक्षक पदों पर सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

भारत में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए साल 2026 एक अच्छा अवसर है। गुजरात राज्य में प्राथमिक विद्यालयों के लिए करीब 11,000 शिक्षक पदों को भरने के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह भर्ती गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) द्वारा आयोजित हो रही है और इसे इस वर्ष की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों मे से एक माना जा रहा है। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन की तारीखें, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, आवेदन करने का तरीका और तैयारी से जुड़ी अहम रणनीतियां विस्तार से बताने वाले है।

Gujarat Teacher Vacancy 2026 Overview

गुजरात सरकार ने राज्य के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से चयन किए गए अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुख्य रूप से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए की जाएगी।

विवरण जानकारी
संगठन गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC)
पद का नाम विद्या सहायक (Primary Teacher)
कुल पद (Vacancy) 11,000
कक्षा 1 से 5
नौकरी स्थान गुजरात
आवेदन शुरू (Apply Online Date) 15 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026

Gujarat Teacher Vacancy 2026 Details

गुजरात शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 11,000 पदों को दो श्रेणियों मे भी बांटा गया है, जिससे उम्मीदवारों को रिक्तियों की स्पष्ट रूप से जानकारी मिल सके। इनमें कुछ पद पिछले वर्ष से लंबित थे, जबकि शेष पद इस वर्ष की नई भर्तियों के रूप में जोडा गया है। इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया राज्य की दीर्घकालिक शिक्षा योजना का हिस्सा माना है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमीयों को दूर करना है।

  • 5,000 पद वर्ष 2025 से शेष (बैकलॉग) हैं
  • 6,000 पद वर्ष 2026 में नए जोड़े गए हैं

गुजरात शिक्षक भर्ती 2026 आवेदन तिथि

गुजरात शिक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, जो इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका साबित होगा। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए समय रहते ही रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही जरूरी है। हमने आपको नीचे Gujarat Teacher Vacancy 2026 से जुड़ी आवेदन तिथि और अन्य महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी उपलब्ध कराई है।

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी 1 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू (Apply Online Start Date) 15 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि (Last Date to Apply) 24 अप्रैल 2026
मेरिट लिस्ट (संभावित) मई 2026

गुजरात शिक्षक भर्ती 2026 योग्यता 

गुजरात टीचर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो को तय किए गए पात्रता मानकों को पूरा करना महत्वपूर्ण है। इन मानकों में प्रमुख रूप से आयु सीमा (Age Limit) और शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) शामिल हैं। केवल वही उम्मीदवार इस Gujarat Primary Teacher Vacancy 2026 के लिए आवेदन कर सकते है, जो इन सभी पात्रता को पूरा करते हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। साथ ही, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी है।

श्रेणी आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 33 वर्ष
आयु में छूट SC/ST/OBC को नियमानुसार छूट

 

शैक्षणिक योग्यता

गुजरात शिक्षक भर्ती 2026 के अनुसार आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं होना महत्वपूर्ण है। यह भर्ती विशेष रूप से प्राथमिक कक्षाओं (Class 1 से 5) के लिए आयोजित की गई है, इसलिए संबंधित डिग्री और प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

  1. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (HSC) पास होना चाहिए।
  2. D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) पूरा होना चाहिए।
  3. D.El.Ed के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
  4. TET-1 (Teacher Eligibility Test) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  5. अभ्यर्थियों के पास गुजराती भाषा का सामान्य ज्ञान होना जरूरी होगा।

जिन अभ्यर्थियों के पास यह सभी उपरोक्त योग्यताएं हैं, वे आसानी से Gujarat Teacher Bharti 2026 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते है।

गुजरात शिक्षक भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

गुजरात टीचर भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के लिए आसान और सही तरह से पारदर्शी बनाया गया है। इस भर्ती के तहत कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन सीधे मेरिट के आधार पर होने वाला है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों के अंक अच्छे रहेंगे, उनके चयन की संभावना भी अधिक रहती है।

चयन निम्न आधारों पर किया जाएगा

  1. TET-1 (Teacher Eligibility Test) के प्राप्त किए गए अंक
  2. शैक्षणिक योग्यता के अंक (12वीं + D.El.Ed)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

Gujarat Teacher Recruitment 2026 Salary 

गुजरात टीचर भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित किए गए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक चरण में निश्चित (फिक्स) वेतन मिलता है, जो कुछ समय बाद नियमित वेतनमान के रूप में परिवर्तित होता है। इसके बाद वेतन में सरकारी नियमों के अनुसार समय-समय पर बढ़ती रहती है, जिससे उम्मीदवारों को स्थायी और सुरक्षित आय का लाभ मिलता है।

विवरण सैलरी
शुरुआती सैलरी (फिक्स पे) ₹26,000 प्रति माह (लगभग)
नियमित सैलरी (बाद में) ₹35,000 – ₹45,000+ (अनुमानित)
अन्य भत्ते DA, HRA, मेडिकल आदि

Gujarat Teacher Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें

गुजरात शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को तय किए गए समय सीमा के भीतर हुए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना बहुत ही जरूरी है, ताकि फॉर्म बिना किसी त्रुटि के स्वीकारा जा सके।

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  1. उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  2. “Gujarat Teacher Recruitment 2026” या “Vidyasahayak Bharti” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना पड़ेगा।
  5. आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड कीजिए।
  6. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान कर ले
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Gujarat Teacher Recruitment 2026 जरूरी दस्तावेज

गुजरात टीचर भर्ती 2026 में आवेदन करने के समय अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखना बहुत ही जरूरी होता है। सही और वैध दस्तावेजों के बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, इसलिए सभी प्रमाण पत्रों को पहले से सुरक्षित रख ले।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  • TET-1 का प्रमाणपत्र
  • 12वीं (HSC) की मार्कशीट
  • D.El.Ed का प्रमाणपत्र या अंतिम वर्ष का प्रमाण
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

FAQs

Gujarat Teacher Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 11,000 प्राथमिक शिक्षक पद जारी किए गए हैं, जिन्हें इस वर्ष की बड़ी भर्तियों में गिना जा रहा है।

Gujarat Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना चाहिए।

क्या इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी?

नहीं, इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट (TET-1 स्कोर और शैक्षणिक अंक) के आधार पर किया जाएगा।

Gujarat Primary Teacher Vacancy 2026 के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना, D.El.Ed पूरा होना और TET-1 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही गुजराती भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।

Gujarat Teacher Salary 2026 कितनी मिलेगी?

चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती दौर में लगभग ₹26,000 प्रति माह फिक्स वेतन दिया जाएगा, जो बाद में बढ़कर करीब ₹35,000 से ₹45,000 या उससे अधिक हो सकता है।

Also Read: 

Leave a Comment